Monday, 19 December 2016

वोडाफोन का बड़ा धमाका: सिर्फ 2 सिम्पल स्टेप्स में अब देश भर के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल

जियो के धमाके के बाद दूसरी टेलीकॉम कंपनियां सकते में आ गई हैं और अब हर कंपनी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए-नए ऑफर पेश कर रही हैं पहले आइडिया, एयरटेल ने अनलिमिटेड ऑफर की घोषणा की, तो अब वोडाफोन ने भी बड़ा धमाका किया है। वोडफोन के नए ऑफर में आप देश भर में किसी भी नेटवर्क पर आप अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं, वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स के कई प्लान्स लेकर आया है, तो जानिए क्या हैं वोडाफोन के नए ऑफर ?
वोडाफोन ने पेश किए नए ऑफर-
वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए नए अनलिमिटेड कॉल्स के ऑफर लेकर आया है, यह ऑफर अलग अलग बजट में में उपलब्ध हैं वोडाफोन ने 144 रुपए, 344 रुपए के ऑफर पेश किए हैं जिसमें अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 4जी डेटा भी दिया जा रहा है।
वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 144 रुपए का प्लान लेकर आया है जिसमें ग्राहको को वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल दिया जाएगा। साथ ही जिन ग्राहकों के पास 4जी फोन हैं उन्हें 300 एमबी डाटा भी मिलेगा। वोडाफोन के इस ऑफर में रोमिंग में इनकमिंग कॉल के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा।
344 रुपए का ऑफर-
वोडाफोन दूसरा ऑपर 344 रुपए का लेकर आया है, जिसमें ‘देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स कर सकते हैं।’ साथ ही 4जी स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को 1 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा वहीं दूसरे स्मार्टफोन के लोगों को 50 एमबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस ऑफर में भी रोमिंग में इनकमिंग कॉल पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।
वोडाफोन के नए ऑफर की खास बातें-
144 रुपए के प्लान में वोडाफोन नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी काल्स
344 रुपए के प्लान में देश भर में किसी भी नेटवर्क पर लोकल
वोडाफोन इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर संदीप कटारिया ने कहा, “वोडाफोन में हमेशा से हमारी कोशिश यही रही है, कि ग्राहकों को आसान से आसान पैक देकर कारगर सुविधा दी जाए और अब अनलिमिटेड कॉल प्लान के बाद ग्राहक अब जी भर बात कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment