Monday, 19 December 2016

नोटबंधि असफल:- वेनेजुएला में वापस लिया गया नोटबंदी का फैसला, होने लगी थी हिंसा जाने खबर डीटेल में

ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ पढ़े जरूर
काराकास (वेनेजुएला)। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश की सबसे बड़ी करंसी को बंद किए जाने के फैसले को टाल दिया है। मादुरो को देश में कैश की कमी और अराजकता के माहौल के चलते इस फैसले को स्थगित करना पड़ा है। राष्ट्रपति के मुताबिक अब इस फैसले को जनवरी की शुरुआत में लागू किया जा सकता है। पिछले दिनों ही मादुरो ने 100 बोलिवर (वेनेजुएला की करंसी) के नोट को वापस लिए जाने का ऐलान किया था। लेकिन इसके बाद देश भर में शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकार को अपनी राय से पलटना पड़ा है।


मादुरो ने अपने प्रेजिडेंशल पैलेस से संबोधित करते हुए नोटबंदी को स्थगित किए जाने के लिए विरोधियों के प्रचार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि विदेश में मौजूद लोग 500, 2,000 और 20,000 बोलिवर के नोटों की खेप को पहुंचाने में जुटे 3 प्लेन्स के पहुंचने में देरी कराने का काम किया। मादुरो ने कहा, करंसी की सप्लाई के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर लिए गए एक प्लेन को फ्लाइट में कहा गया कि वह अपनी दिशा बदल ले और दूसरे देश चला जाए। उन्होंने कहा, इसके अलावा एक प्लेन को फ्लाईओवर परमिशन ही नहीं मिली।
दक्षिणी अमेरिकी देश ने 100 बॉलिवर के नोट को चलन के बाहर करने का ऐलान किया था। राष्ट्रपति की ओर से इन नोटों को बदलने के लिए 10 दिन का वक्त दिया गया था। यह ऐलान करते हुए राष्ट्रपति ने कहा था कि ‘माफियाओंÓ से निपटने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने माफियाओं पर ऐसे नोटों की जमाखोरी करने का आरोप लगाया।
ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ पढ़े जरूर

No comments:

Post a Comment