नई दिल्ली। बेहद कम कीमत में वाटरप्रूफ तकनीक और शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेने वालों के लिए यह शानदार मौका है। मोटोरोला ने अपने मोटो G टर्बो को पिछले साल भारत में 14499 रूपए की कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन अब स्नैपडील पर यह फोन मात्र 9999 रूपए की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यहां पर मोटोरोला मोटो G टर्बो ब्लैक और वाइट इन दो रंगों में उपलब्ध है। आपको बता दें कि लांच के बाद यह फोन फ्लिपकार्ट पर केवल सफेद रंग में उपलब्ध था। फ्लिपकार्ट पर अब इसके सफेद रंग के वेरिएंट को 10999 रूपए की कीमत में बेचा जा रहा ह मोटो G टर्बो एडिशन के खास फीचर्स
मोटोरोला मोटो G टर्बो एडिशन में 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की कोटिंग से प्रोटेक्ट है| इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर, एड्रेनो 405GPU और 2GB की रैम से लैस है। इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
13 एमपी कैमरा
इस मोटोरोला स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रायड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 2470mAh की बैटरी दी गई है। यह मोटोरोला टर्बो पावर क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन IP67 सर्टिफाइड है, यानी यह वाटर रेसिसटेंट है|
4G LTE स्मार्टफोन
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE दिया गया है। यानी इसमें जिओ सिम काम करेगी। इसके अलावा इसमें वाई—फाई 802.11 B/G/N (2.4GHz), ब्लूटूथ 4.0 LE, 3G, GPS और माइक्रो-USB फीचर्स मौजूद है।
No comments:
Post a Comment