Thursday, 24 November 2016

अब 2 दिसंबर तक टोल फ्री रहेंगे सभी हाईवे, पुराने नोटों के इस्तेमाल पर छूट बढ़ा सकती है सरकार

500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों का इस्तेमाल गुरुवार रात 12 बजे से बंद हो जाएगा। इस तरह नोटबंदी का पहला फेज पूरा हो जाएगा। हालांकि, इसे बढ़ाने पर कोई फैसला हो सकता है। नहीं हुआ, तो लोगों के पास दो ही ऑप्शन बचेंगे। पुराने नोटों को बैंकों या पोस्ट ऑफिस से 30 दिसंबर तक बदलवाएं या खाते में जमा करें। उधर, सरकार ने देशभर के हाईवे टोल फ्री रखने की आज रात तक की छूट को 2 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। उसके बाद 15 दिसंबर तक टोल नाकों पर 500 रुपए का पुराना नोट चलाया जा सकेगा। बता दें कि 8 नवंबर को नोटबंदी का एलान हुआ था।

Q&A में समझें क्या हुआ, क्या होगा और क्या करना चाहिए…
Q. नेशनल हाईवे 24 नवंबर तक टोल फ्री किए गए थे। क्या यह राहत गुरुवार रात 12 बजे से बंद हो जाएगी?
- एएनआई के मुताबिक, सरकार ने फिलहाल इसमें राहत दे दी है। अब देश के सभी हाईवे 2 दिसंबर तक टोल फ्री रहेंगे। इसके साथ ही 2 दिसंबर से 15 दिसंबर रात 12 बजे तक टोल नाकों पर 500 रुपए का पुराना नोट चलाया जा सकेगा।
Q. अगर मेरे पास अभी भी 500-1000 के पुराने नोट हैं तो मैं क्या करूं?
- 24 नवंबर आधी रात के बाद आप इनसे पेमेंट नहीं कर सकते। इन्हें बैंक या पोस्ट ऑफिस से बदलवाना होगा या फिर इन्हें अपने अकाउंट में जमा करना होगा, वह भी 30 दिसंबर से पहले। जमा करने के बाद यह रकम आप निकाल सकते हैं।
Q. किन 17 जगहों पर अब नहीं चलेंगे पुराने नोट
-पेट्रोल पंप, सरकारी अस्पताल, ट्रेन-हवाई जहाज आैर मेट्रो के टिकट, दूध बूथ, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बिजली-पानी बिल, शवदाह गृह/कब्रिस्तान, स्थानीय निकाय के पेंडिंग बिल/टैक्स, फार्मेसी, सिलेंडर, रेलवे कैटरिंग और स्मारकों के टिकट, कोर्टफीस, सहकारी स्टोर।
Q. किसी अकाउंट में कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
- इसकी कोई लिमिट तय नहीं की गई। हालांकि, यह कहा गया कि किसी शख्स के एक या एक से ज्यादा अकाउंट्स में एक दिन में 50 हजार और नोट बदलने के लिए तय 50 दिन में 2.5 लाख से ज्यादा जमा होने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उससे जवाब मांग सकता है।
Q. क्या नोट बदलवाने या जमा करने की भी कोई तारीख तय है?
- बैंकों और पोस्ट ऑफिस से 500-1000 के पुराने नोट आप 30 दिसंबर 2016 तक ही बदलवा या जमा कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment