Monday, 21 November 2016

सावधान: इतने सालों की होगी जेल अगर अपने खाते में जमा किया दूसरे का कालाधन

CLICK HERE FOR LATEST NEWS REPORT
सावधान: इतने सालों की होगी जेल अगर अपने खाते में जमा किया दूसरे का कालाधन
आयकर विभाग ने अपनी अघोषित राशि दूसरों के बैंक खातों में जमा करवाने वालों को आगाह किया है. विभाग ने इस मामले में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बेनामी लेनदेन कानून के तहत आरोप लगाने का फैसला किया है, जिसमें जुर्माना व अधिकतम सात साल की कैद की सजा हो सकती है. इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि विभाग ने 8 नवंबर के बाद अप्रचलित नोटों के संदिग्ध इस्तेमाल को लेकर 80 से अधिक सर्वे व लगभग 30 तलाशियां लीं, जिनमें 200 करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित आय पकड़ी गई. इस तरह की कार्रवाई में 50 करोड़ रुपए की नकदी भी जब्त की गई है. सरकार ने 500 व 1000 रुपए के मौजूदा नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा 8 नवंबर को की थी. 
CLICK HERE FOR LATEST NEWS REPORT

No comments:

Post a Comment