Monday, 7 November 2016

आ गया 499 रु में 5 इंच वाला शानदार स्मार्टफोन must share to all

आ गया 499 रु में 5 इंच वाला शानदार स्मार्टफोन
Source by News24 3 Nov. 2016 11:30
नई दिल्ली(3 नवंबर):सस्ते स्मार्टफोन लांच करने की कड़ी में अब एक और कंपनी जुड़ गई है। इस कंपनी का नाम Vobizen है। इस कंपनी ने Wise 5 स्मार्टफोन लांच किया है जिसकी कीमत महज 499 रुपये है। ये कंपनी कोयम्बटूर में स्थित है।
- इस फोन में 5 इंच की डिस्पले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 854x480 पिक्सल है। ये फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वार्ड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 1जीबी रैम से लैस है। इसमें 8जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 32जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रायड मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
- ये फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि फोन की डिलीवरी 22 से 28 दिनों में की जाएगी। वैसे इस फोन की वास्तिवक कीमत 3,499 रुपये है जो ऑफर के तहत 499 रुपये में बेचा जा रहा है। ये फोन ग्रे, पीले और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment