Wednesday, 9 November 2016

रिलायंस को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने किया ये बड़ा ऐलान

(खबर का स्रोत : संवाददाता / एजेन्सी / प्रतिनिधि) –
पूरे भारत में मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो की धूम मची है। जिसको देखते हुए विपक्षी कंपनियों की मार्केट डाउन है। रिलायंस को टक्कर देने वाली एयरटेल ने एक बड़ी रणनीति बनाई है।

फेरबदल करते हुए भारतीय एयरटेल ने वानी वेंकटेश को अपने रिटेल विभाग का CEO नियुक्त किया है।

 कंपनी  ने मंगलवार को विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी। वानी को अपनी नई भूमिका में एयरटेल रिटेल के लिए नई रणनीति बनाते हुए उपभोक्ताओं को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने की जिम्मेदारी होगी। वानी ने इस पद पर रोहित मल्होत्रा का स्थान लिया है।

No comments:

Post a Comment