Sunday, 11 December 2016

आईडीया धमाका:- आई डीया ने लॉन्च किया अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर फ्री पुरे महीने के लिए साथ में मिलेंगे डेटा भी जाने पूरा ऑफर

रिलायंस जियो को बाजार में टक्कर देने के लिए भारतीय टेलीकॉम कंपनी आईडिया ने एक नया प्लान लॉन्च किया है। यह एक पैक्स प्रीपेड हैं और इसकी कीमत 148 रुपये और 348 रुपये है। इसके तहत डेटा के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग मिलेगी।

शुरुआती पैक 148 रुपये का है जिसमें कस्टमर्स को आईडिया से आईडिया लोकल और एसटीडी कॉल फ्री मिलेगी। साथ ही 50MB डेटा भी मिलेगा। 4G स्मार्टफोन वालों को 300MB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा।


इसके अलावा 348 रुपये के रीचार्ज के साथ किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल अनलिमिटेड होगी। इसमें भी आपको 50MB डेटा मिलेगा। अगर आपके पास 4G फोन है तो आपको 1GB डेटा भी दिया जाएगा। दोनों पैक्स की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

इसके अलावा सरकारी कंपनी बीएसएनल भी जल्द ही 148 रुपये वाला पैक लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। इसके तहत लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा बेनिफिट भी दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment