सरकार ने आज बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण रिपोर्ट के मुताबिक सिक्किम को सबसे स्वच्छ राज्य चुना गया है। लोकसभा में हुकुम सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री रमेश चंदप्पा जिगांजिनागी ने कहा कि सर्वेक्षण के मुख्य कार्य राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन ने 2015 में किया था ।
इसमें स्वच्छता की दृष्टि से रैंकिंग में पहले स्थान पर सिक्किम, दूसरे स्थान पर केरल, तीसरे स्थान पर मिजोरम, चौथे स्थान पर हिमाचल प्रदेश को रखा गया है।
मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें पाया गया कि 47.9 प्रतिशत लोगों की घर या सामुदायिक शौचालयों तक पहुंच है या उपयोग कर रहे हैं और जितने घरों में शौचालय हैं, उनमें से 93.9 प्रतिशत में शौचालयों में उपयोगजानिए, भारत का कौन सा राज्य है सबसे साफ-सुथरा ? के लिए पानी की व्यवस्था है।
No comments:
Post a Comment