Tuesday, 13 December 2016

जिस व्हाट्सएप का आप दिन-रात इस्तेमाल करते हैं क्या उसके बारे में ये जानते हैं आप?

भारत मैसेजिंग ऐप व्हाट्सअप के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है क्योंकि दुनिया भर में इसके एक अरब यूजर हैं और इनमें से अकेले 16 करोड़ भारत में हैं. भारत में अमूमन हर किसी के मोबाइल फोन में व्हाट्सअप मिल जाएगा लेकिन क्या हर कोई अपने इस मैसेजिंग ऐप की खासियत का 100 फीसदी इस्तेमाल कर पा रहा है?
इसका जवाब नहीं में होगा क्योंकि 16 करोड़ में से एक या दो प्रतिशत लोग ही इसके सभी फीचर्स का पूरा इस्तेमाल कर रहे होंगे. हाल के दिनों में देखा गया है कि व्हाट्सअप का इस्तेमाल सामुदायिक और सामाजिक कल्याण में भी हो रहा है.
यह इस ऐप के इस्तेमाल को सार्थक बनाता है लेकिन इसके सभी फीचर्स को जाने बिना इसका भरपूर तरीके से इस्तेमाल नहीं हो सकता.
चेन्नई में बाढ़ के दौरान एक दूसरे को संदेश पहुंचाना हो या फिर महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सशक्तिकरण की पहल करना, व्हाट्सअप ने हर दिशा में लोगों की मदद की है.
भारत में यह सिर्फ एक मैजेजिंग ऐप नहीं बल्कि जिंदगी का अभिन्न अंग बन चुका है. यही कारण है कि बोल तथा सुन नहीं पाने वाले लोग व्हाट्सएप के जरिए इन दिनों पुलिस में शिकायत कर पा रहे हैं.
अब अगर लोग व्हाट्सअप के सभी फीचर्स को बखूबी जान लें और इनका इस्तेमाल करने लगें तो फिर यह ऐप देश में एक तरह की क्रांति ला देगा, इसमें कोई शक नहीं

No comments:

Post a Comment