Sunday, 4 December 2016

गुड न्यूज:-JIO को टक्कर देने के लिए BSNL लाया नया प्लान जानिये डीटेल में

जियो को टक्कर देने के लिए सरकारी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अनलिमिडेट ऑफर लॉन्च किया है। इस बार प्रमोशनल प्लान की कीमत 498 रुपए हैं। इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड 3 जी डेटा 14 दिन तक बिना किसी स्पीड स्पीड प्रतिबंध के मिलेगा।


जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल का यह ऑफर शुक्रवार से शुरू हो गया है और यह ऑफर 7 जनवरी 2017 तक उपलब्ध रहेगा। यह ऑफर केवल प्रीपेड यूजर्स के लिए है। यह ऑफर कंपनी के मौजदूा ग्राहकों और नए ग्राहकों दोनों को मिलेगा।

बीएसएनएल ने हाल ही में अपने चार और प्लान लॉन्च किए हैं। इसके तहत 1498 रुपए के प्लान पर 9 जीबी की जगह 18 जीबी डेटा मिलेगा।
इसी तरह 2799 रुपए के प्लान में 18 जीबी की जगह 36 जीबी डेटा, 3998 रुपए वाले प्लान पर 30 जीबी की जगह 60 जीबी और 4498 रुपए में 40 जीबी की जगह 80 जीबी डेटा प्लान मिलेगा।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही जियो को टक्कर देने के लिए आरकॉम ने अपने ग्राहकों को फ्री वॉयस कॉलिंग और डेटा देने की घोषणा की थी। कंपनी ने 149 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एमबी डेटा देने का ऐलान किया है। एयरटेल ने भी अनलिमिटेड पैक किया है। एयरटेल का यह प्लान सिर्फ 148 रुपए में है। इस प्लान के तहत एक महीने तक अनलिमिटेड एयरटेल टू एयरटेल लोकल कॉल्स की जा सकेंगी।

No comments:

Post a Comment