लेनोवो कंपनी के 'के' सीरीज के नए फोन की रिकॉर्ड ऑनलाइन बिक्री हुई है. महज 15 मिनट में इसके 35 हजार स्मार्टफोन बिक गए.
कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि इस फोन को लांच किए केवल सात दिन हुए हैं और अब तक 17 लाख हैंडसेट्स की बिक्री हो चुकी है.
इस फोन की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है. इसमें 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, एडरेनो 505 ग्राफिक्स, फिंगरप्रिंट सेंसर, 3 जीबी रैम है.
यह एंड्रायड के मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित लेनोवो प्योर यूआई से चलता है. फ्लिपकार्ट इस फोन का तीसरा सेल 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक लगाएगी.
No comments:
Post a Comment