अगर किसी को लकी नंबर वाली नई करेंसी चाहिए तो ज्यादा भटकने की जरूरत नहीं है। ऐसे नोट कुछ वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, वह भी 2 हजार वाले नए नोट। फर्क सिर्फ इतना है कि ये नोट मूल कीमत पर उपलब्ध नहीं हैं। बल्कि लकी नंबर वाले 2 हजार और 500 के नोटों की कीमत इन वेबसाइट्स पर 10 हजार से 2 लाख रुपए तक रखी गई है। भास्कर ने ऐसा ही एक नोट खरीदने के लिए साइट पर दिए पते पर संपर्क किया तो संबंधित युवक ने बताया कि 2 हजार के लकी नंबर वाले नोट के लिए 5 हजार रुपए की बोली आ चुकी है। इन सोशल साइट पर मिल रहा ये अॉफर...
परिचितों से किए इकट्ठा
- भास्कर टीम ने दिल्ली के प्रिवेश से संपर्क किया कि लकी नंबर वाला दो हजार का नोट खरीदना है।
- भास्कर टीम ने दिल्ली के प्रिवेश से संपर्क किया कि लकी नंबर वाला दो हजार का नोट खरीदना है।
- प्रिवेश ने उसकी कीमत 9949 रुपए रखी है। उसने बताया कि 5 हजार रुपए की बोली आ गई है, आप अपना दाम बताओ।
- प्रिवेश से कहा गया कि 500 का लकी नंबर वाला नोट चाहिए, तो उसने कहा कि यह चार-पांच दिन में मिल जाएगा।
- उसी ने बताया कि कुछ परिचित और रिश्तेदार बैंकों में काम करते हैं। वही उसे ऐसे नोट उपलब्ध करवा रहे हैं।
786 सीरीज वाले नए नोट के लिए पहले भी लग चुकी है लाखों की बोली....
1.5 लाख तक की बोली ई-बे में
- ई-बे ऑनलाइन शॉपिंग साइट में नोट बंदी के कुछ दिन बाद 2000 रुपए के 786 सीरीज वाले नए नोट बेचने के लिए 10 हजार रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए कीमत रखी गई थी।
- ई-बे ऑनलाइन शॉपिंग साइट में नोट बंदी के कुछ दिन बाद 2000 रुपए के 786 सीरीज वाले नए नोट बेचने के लिए 10 हजार रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए कीमत रखी गई थी।
- कुछ दिन बाद यह ऑफर हटा लिया गया। 12 दिसंबर को ही 500 रुपए के 786 सीरीज वाले नोट की कीमत 21 हजार रुपए रखी गई है।
- इस साइट में बेचने वाले से सीधे तौर पर फोन पर संपर्क नहीं किया जा सकता है।
एक-10 रुपए के पुराने नोट के लिए एक करोड़ दाम
- क्विकर वेबसाइट में आजमगढ़ के दिव्याम सिंह ठाकुर ने 1 दिसंबर को एक, 10 और 20 रुपए के पुराने नोट के लिए एक करोड़ में बेचने की कीमत रखी है।
- क्विकर वेबसाइट में आजमगढ़ के दिव्याम सिंह ठाकुर ने 1 दिसंबर को एक, 10 और 20 रुपए के पुराने नोट के लिए एक करोड़ में बेचने की कीमत रखी है।
- इसमें एक रुपए के 2 नोट, 10 रुपए के 3 नोट और 20 रुपए का नोट शामिल है। उसने इसके साथ संदेश लिखा है कि यह रुपए बहुत ही स्पेशल हैं। खरीदी के लिए बोली लगाएं।
No comments:
Post a Comment