इससे पहले साफ हो गया था कि सरकार बाजार में मौजूद 10, 20 और 50 के नोटों को भी नए रंगों, डिजाइन और आकार में लांच करेगी। इकोनॉमिक्स अफेयर्स सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आरबीआई अगले कुछ महीनों में 1000 रुपए के नए नोट, नए रंगों और डिजाइन में जारी करेगी। इनका आकार और डिजाइन 500 और 2000 के नोट की ही तरह बिलकुल नया होगा। इसके अलावा अन्य मूल्य वर्ग के नोटों को भी वक्त के साथ नए रंग-रूप में पेश किया जाएगा।
हालांकि दास ने इस नए नोट के जारी होने की कोई तय तारीख नहीं बताई है। दास ने कहा कि सरकार सिर्फ 1000 रुपए ही नहीं बल्कि बाजार में चल रहे 10, 20 और 50 के नोटों को भी नए रंगों, डिजाइन और स्टाइल में फिर से पेश करेगी।
उन्होंने साफ किया कि 50 और अन्य मूल्य वर्ग के नोट पहले की ही तरह लीगल रहेंगे, लेकिन इन्हें भी नए डिजाइन, रंगों और आकार में पेश किया जाएगा, जो पुराने नोटों से दिखने में काफी अलग होंगे।
No comments:
Post a Comment