अभी-अभी आ रही खबरों के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक ने 100 रुपए के नए नोट जारी करने का फैसला लिया है। आरबीआई की तरफ से जारी किए एक नोटिस में इस बात की तस्दीक की गई है। हालांकि आरबीआई ने घोषणा की है पुराने 100 के नोट लीगल टेंटर रहेंगी। और उन्हें चलन से नहीं हटाया जा रहा है। बैंक ने कहा है कि शीघ्र ही दोनों नंबरिंग पैनलों में इनसेट लेटर के बिना 100 रुपए नोट जारी करेगा।
इससे पहले रिजर्व बैंक ने 20, 50 के नए नोटों को जल्द जारी करने की घोषणा की थी। हालांकि पुराने 20 और 50 रुपए के नोट भी चलते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद 500 और 1000 के पुराने नोट बंद कर दिए गए।
RBI ने 2000 और 500 के नए नोट जारी किए हैं, हालांकि नोटबंदी के बाद से लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से कैश नहीं मिल रहा है। रोज बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
No comments:
Post a Comment