विदेशों में मजबूत रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं की छिटपुट लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार (17 दिसंबर) को सोने के भाव दस माह के निचले स्तर से सुधर कर 1800 रुपए की तेजी के साथ 27,930 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए।
वह औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी के भाव 50 रुपए की तेजी के साथ 39,650 रुपए प्रति किलो बोले गए। बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशो में तेजी के बीच आभूषण विक्रेताओं की चुनिंदा लिवाली से सोने में तेजी आई। शुक्रवार (16 दिसंबर) रात न्यूयॉर्क में सोने के भाव 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 1134.60 डॉलर और चांदी के भव 0.75 प्रतिशत सुधर कर 16.07 डॉलर प्रति औंस हो गए।
No comments:
Post a Comment