Sunday, 11 December 2016

सभी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण,दो दिन में कोहली ने ऐसे बनाएं धांसू रिकॉर्ड, पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप

जैसा नाम वैसा काम... यह जुमला भारतीय क्रिकेट कप्तान 'विराट' कोहली बिल्कुल फिट बैठता है। बैटिंग में लगातार सूझ-बूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए कम उम्र में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो क्रिकेट इतिहास में हमेशा जाना जाता रहेगा। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी ऐसा रिकॉर्ड नहीं बना पाए, जैसा कप्तान कोहली ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज किया है। कप्तान बनने के बाद विराट ने 3 दोहरे शतक लगाए हैं। आइए बताते हैं कि कप्तान कोहली के 'विराट' रिकॉर्ड पारियों के बारे में...
कप्तान के रूप में एक साल में बनाए 3 दोहरे शतक
कप्तान विराट कोहली ने अब तक के भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरा शतक जमाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक भारतीय क्रिकेटरों में सचिन, सहवाग, द्रविड, कांबली ने 2 दोहरे शतक जड़े हैं, लेकिन विराट यह कारनामा सिर्फ एक साल के भीतर बनाए। पहला दोहरा शतक वेस्ट इंडीज के खिलाफ जुलाई 2016 में 200 रन बनाए थे। इसके बाद अक्टूबर 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 रन की पारी खेली थी और तीसरा दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रहे चौथे टेस्ट मैच में बनाया।
अगली स्लाइड में पढ़ें विराट के धांसू रिकॉर्ड के बारे में...


सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज
विराट कोहली सबसे अधिक दोहरे शतक लगाने वाले लिस्ट में चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एक साल के भीतर 3 दोहरा शतक लगाकर यह जता दिया है कि भारतीय इतिहास में नायाब क्रिकेटर हैं, जिन्हें अभी कई रिकॉर्ड तोड़ने का रिकॉर्ड हासिल करना है। 
- 4 दोहरे शतक, माइकल कलार्क, 2012, बेस्ट 329*
- 3 दोहरे शतक, डॉन ब्रैडमेन, 1930, बेस्ट 334
- 3 दोहरे शतक, रिकी पॉन्टिंग, 2003, बेस्ट 257
- 3 दोहरे शतक, विराट कोहली, 2016, बेस्ट 211
अगली स्लाइड पढ़ें कि कोहली का यह अनोखा रिकॉर्ड 


यह भी रिकॉर्ड विराट के नाम
भारतीय कप्तान विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते है तो रिकॉर्डों का ढेर लगाना शुरू हो जाता है। आज इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन विराट ने शानदार शतक जमाया और इसके साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह एक सीरीज में 500 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इसके पहले यह कारनामा सुनील गावस्कर ने किया था।

No comments:

Post a Comment