Sunday, 11 December 2016

जानिए एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया दे रहेहै धमाका ऑफर में किसका प्लान है बेहतर जाने

टेलीकॉम सेक्टर में प्राइसवार छिड़ चुकी है और कैच ने इसका खुलासा छह माह पहले ही कर दिया था. अब आलम यह है कि रिलायंस जियो 4G सेवाओं की आधिकारिक लॉन्चिंग के बाद हर टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को रोके रखने में जुटी है.
पिछले दो दिनों में एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया यानी टॉप की तीनों कंपनियों ने फ्री अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के प्लान पेश कर दिए. रिलायंस जियो ने लॉन्चिंग के साथ ही घोषणा कर दी थी कि उसके ग्राहकों को केवल डाटा की कीमत चुकानी होगी और वॉयस कॉलिंग-एसएमएस-रोमिंग जैसी सेवाएं जिंदगी भर मुफ्त रहेंगी.
अब ऐसे में जब एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने तकरीबन मिलते-जुलते असीमित कॉलिंग के ऑफर पेश कर दिए हैं, आपके के लिए कौन सा प्लान बेहतर होगा जानना बहुत जरूरी है.
कॉलिंग
एयरटेल के प्रीपेड प्लान 145 और आइडिया के 148 रुपये में यह दोनों कंपनियां केवल अपने नेटवर्क पर ही अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग की सुविधा दे रही हैं. यानी यह दोनों कंपनियां अनलिमिटेड कॉलिंग तो दे रही हैं लेकिन किसी अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर ग्राहक को कीमत चुकानी होगी.
वहीं, वोडाफोन के 144-149 (सर्किल के मुताबिक कीमत) प्लान के अंतर्गत यह हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग की सुविधा दे रही है. यानी ग्राहक इस रिचार्ज के बाद देश के किसी भी नेटवर्क में मुफ्त असीमित कॉलिंग कर सकता है.
रोमिंग
आज के वक्त में रोमिंग को ध्यान में रखना भी बहुत जरूरी है. दिवाली पर वोडाफोन द्वारा जियो को टक्कर देते हुए पूरे देश में मुफ्त रोमिंग की घोषणा कर दी गई थी. यानी वोडाफोन के ग्राहक अब अपने होम नेटवर्क से बाहर देश के किसी भी हिस्से में जाकर बिना पैसे चुकाएं इनकमिंग कॉल रिसीव कर सकते हैं.
हालांकि टेलीकॉम दिग्गज एयरटेल और तीसरे नंबर के खिलाड़ी आइडिया द्वारा अब तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. यानी रोमिंग के पैसे चुकाने होंगे.
डाटा बेनिफिट
तीनों दिग्गज कंपनियों के ताजा प्लान में डाटा बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं. अगर ग्राहक करीब 150 रुपये वाला प्लान रिचार्ज कराता है तो अगर वो 4G हैंडसेट इस्तेमाल कर रहा है तो उसे 300 एमबी डाटा मिलेगा, जो जियो के शुरुआती प्लान के मुताबिक ही है. जबकि गैर 4G हैंडसेट वाले ग्राहकों को यह कंपनियां केवल 50 एमबी का ही डाटा दे रही हैं.

No comments:

Post a Comment