कितने रुपये में और कैसे छपता हे नॉट जाने पूरा


कितने रुपये में और कैसे छपता हे नॉट जाने पूरा
नोटबंदी के बाद देशभर में कैश की किल्लत है। बैंकों में लोगों को देने के लिए फिलहाल पर्याप्त नकदी नहीं है और एटीएम भी कुछ घंटों में खाली हो रहे हैं। वित्त मंत्रालय और आरबीआई अपने स्तर पर पूरे प्रयास कर रहे हैं कि नकदी की किल्लत को जल्द खत्म किया जा सके। क्या आप जानते हैं कि प्रिंटिंग प्रेस में नोट छपने से लेकर आपकी जेब तक कैसे पहुंचते हैं?...
-देश में चार बैंक नोट प्रेस, चार टकसाल और एक पेपर मिल हैं। नोट प्रेस मध्यप्रदेश के देवास, नासिक, सालबोनी और मैसूर में हैं। 1000 के नोट मैसूर में छपते थे।
-देवास की नोट प्रेस में एक साल में 265 करोड़ नोट छपते हैं। यहां तैयार स्याही का ही उपयोग किया जाता है। इनमें 20, 50, 100, 500 रुपए मूल्य के नोट शामिल हैं।
-मध्यप्रदेश के ही होशंगाबाद में सिक्योरिटी पेपर मिल है। जबकि टकसाल मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा में हैं।
-भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नोट तैयार करने के लिए कॉटन से बने कागज और खास तरह की स्याही का इस्तेमाल किया जाता है।
-भारतीय करंसी नोट तैयार करने के लिए जिस कागज का इस्तेमाल होता है, उसमें कुछ का प्रोडक्शन महाराष्ट्र स्थित करंसी नोट प्रेस (सीएनपी) और अधिकांश का प्रोडक्शन होशंगाबाद पेपर मिल में ही होता है।
-कुछ पेपर इंपोर्ट भी किया जाता है। नोट छापने के लिए ऑफसेट स्याही का निर्माण देवास स्थित बैंकनोट प्रेस में होता है। जबकि नोट पर जो उभरी हुई छपाई नजर आती है, उसकी स्याही सिक्किम में स्थित स्वीस फर्म की यूनिट सिक्पा (एसआईसीपीए) में बनाई जाती है।
-पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के अनुसार दो साल पहले तक नोट छापने वाले सभी छापेखाने एक महीने में 300 करोड़ नोट छाप सकते हैं।
-यानी 500 और 1000 के नोटों की जगह नए नोट बाजार में पहुंचाने में करीब सात महीने लग सकते हैं। दूसरे विशेषज्ञों का भी कहना है कि पुराने नोटों की भरपाई करने में कम से कम छह महीने लगेंगे।
किस नोट की छपाई में लगता है कितना पैसा?
-एक आरटीआई के अनुसार 5 रुपए का नोट छापने में 50 पैसा खर्च होता है, 10 रुपए के लिए 0.96 पैसे, 50 का नोट छापने में 1.81 रुपए और 100 का नोट छापने में 1.79 रुपए की लागत आती है।
-एक आरटीआई के अनुसार 5 रुपए का नोट छापने में 50 पैसा खर्च होता है, 10 रुपए के लिए 0.96 पैसे, 50 का नोट छापने में 1.81 रुपए और 100 का नोट छापने में 1.79 रुपए की लागत आती है।
-नए नोट छापने में कितना खर्च होता है यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट छापने में 3.58 और 4.06 रुपए का खर्च आता था।
, कैसे छपते हैं नोट...
कितने रुपये में और कैसे छपता हे नॉट जाने पूरा
No comments:
Post a Comment