10 दिसंबर (वेबवार्ता)। रिलायंस जियो की सभी नेटवर्क पर मुफ्त काल की पेशकश तथा अन्य मौजूदा कंपनियों के प्लान का मुकाबला करने के लिए वोडाफोन ने भी आज दो नये पैक की घोषणा की जिसमें उसके प्रीपेड ग्राहकों के लिए असीमित निःशुल्क वॉयस कॉल की सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि नई कंपनी रिलायंस जियो के शुल्क प्लान का मुकाबला करने के लिए एयरटेल व आइडिया सेल्यूलर ने कल ही अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो-दो नये प्लान पेश किए जिनमें निःशुल्क वायस कॉल तथा अतिरिक्त डेटा की पेशकश शामिल है।
भारतीय दूरसंचार बाजार में भागीदारी के लिहाज एयरटेल पहले, वोडाफोन दूसरे व आइडिया तीसरे नंबर पर है। वोडाफोन के नए प्लान के तहत 144 रुपये से अधिक का रिचार्ज करवाने पर असीमित निःशुल्क वॉयस, वोडाफोन नेटवर्क पर निःशुल्क रेामिंग तथा 50 एमबी डेटा की सुविधा मिलेगी। वहीं 344 रुपये से अधिक का रिचार्ज करवाने पर उसके प्रीपेड ग्राहकों को सभी नेटवर्कों पर असीमित निःशुल्क काल व निःशुल्क रोमिंग की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही कंपनी कुछ डेटा भी अपने ग्राहकों को देगी।
No comments:
Post a Comment