FACEBOOK के नए फीचर के तहत फोटो और वीडियो को फ्रेम में डाल कर डिजाइन कर सकते हैं। कंपनी ने कैमरा इफेक्ट टूल भी पेश किया है जिसके जरिए फेसबुक पर फोटो और वीडियो अपलोड करते वक्त आप इसे नए फ्रेम में लगा सकेंगे ताकि और भी बेहतर लगे। इस फीचर को यूज करने के लिए मोबाइल ऐप से ही अपलोड करना होगा।
आज के दौर में सबसे ज्यादा चलने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट FACEBOOK ने अपने फीचर में नई सुविधा को जोड़ते हुए स्नैपचैट जैसा ही फीचर शुरू किया है। आइए जानते है किस प्रकार काम करता है ये फीचर।
बेहतर रिजल्ट्स के लिए पहले इमेज को ट्रांसपेरेंट बैकग्राउंड के साथ PNG में सेव करना होगा। इसके बाद इसे फेसबुक पर अपलोड करेंगे तो आपको कई टेंपलेट में से कई एक चुनने को मिलेगा. यहां आप पोर्ट्रेट और लैंडस्केप मोड पर प्रीव्यू भी देख सकेंगे। आप चाहें तो अपनी लोकेशन की डीटेल भी दे सकते हैं। फेसबुक के रीव्यू में लोकेशन सही निकली तो उस फ्रेम में आप चाहें तो कोई दूसरा भी अपने इमेज और वीडियोज अपलोड कर सकता है।
खास बात यह है कि आपका फ्रेम कितने लोगों ने यूज किया और कितना पॉपुलर हो रहा है उसे ऐनालिटिक्स के जरिए ट्रैक कर सकते हैं। हालांकि ऐसा लगता है कि यह पर्सनल यूज के लिए नहीं है। इसके कस्टम जियोफिल्टर और फ्रेम किसी खास इवेंट्स के लिए बनाए गए लगते हैं। उदाहरण के तौर पर किसी की शादी या कोई पार्टी हो तो उसमें ये अच्छे से काम करेगा। इसके अलावा इसे बिजनेस पेज, ब्रांड और कंपनियों के प्रोमोशन के लिए भी यूज किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment