Sunday, 11 December 2016

WhatsApp का नया फीचर, बिना डाउनलोड करे देखें वीडियो जाने इस फीचर्स के बारे में

वॉट्सऐप के नए फीचर्स के बारेमे
WhatsApp में वीडियो कॉलिंग फीचर शुरू होने के बाद कुछ और नये फीचर जल्द आ रहे हैं। खबर आ रही है कि WhatsApp (व्हाट्सएप) अपने नये फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर में आप वीडियो डाउनलोड करने से पहले उसे स्ट्रीम करते हुए देख सकते हैं, वो भी बिना डाउनलोड किये।


WhatsApp (व्हाट्सएप) पर अभी तक सेंड किए विडियो को आप बिना डाउनलोड के नहीं देख सकते थे। मगर इस नए फीचर से डाउनलोडिंग प्रोसेस के दौरान ही देखा जा सकता है कि विडियो में क्या है। जितना विडियो आपके फोन में डाउनलोड हो गया होता है, वह प्ले हो सकता है। इस फीचर से आपको डेटा बचाने में भी मदद मिलेगी।

WhatsApp (व्हाट्सएप) ने अभी इस फीचर को एंड्रॉयड के बीटा एप में जारी किया हैं। इसमें जब कोई विडियो भेजता है, आपको प्ले आइकन दिखता है। इसके नीचे विडियो का साइज लिखा होता है। जैसे ही आप प्ले बटन पर टैप करते हैं, विडियो स्ट्रीम होना शुरू हो जाता है। स्ट्रीमिंग आपके इंटरनेट की स्पीड पर निर्भर करती है।
वॉट्सऐप के नए ऐंड्रॉयड ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आप पहले से वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं तो इसे अपडेट करें। इसके बाद जैसे ही कोई यूजर आपको विडियो भेजेगा, आप उसे डाउनलोड करते वक्त देख सकेंगे।
विडियो में क्या है, यह देखने के लिए अब आपको पूरा विडियो डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। इससे पहले वॉट्सऐप यूजर्स को किसी विडियो को ऑटोमैटिकली या मैन्युअली डाउनलोड करना पड़ता था और पूरा विडियो डाउनलोड होने के बाद ही उसे देखा जा सकता था।
इसके अलावा ऐनिमेटेड GIF तस्वीरों को भी वॉट्सऐप अब सपॉर्ट कर रहा है। वॉट्सऐप यूजर्स अपनी गैलरी से GIF फाइल को अटैच करके भेज सकते हैं या फिर किसी और से आई तस्वीर को भी फॉरवर्ड कर सकते है। GIF तस्वीरों को वॉट्सऐप अपनी डायरेक्टरी में Animated GIFs फोल्ड के अंदर सेव करेगा।

No comments:

Post a Comment