Thursday, 8 December 2016

रिलायंस Jio- एयरटेल को देख अब Vodafone ने दे डाली शानदार सौगात, लांच किया ये धमाकेदार ऑफर

रिलायंस जियो 4G सेवा हर टेलीकॉम कंपनी के लिए चुनौती साबित हो रही है। मजबूरन दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों को अपने ग्राहकों को रोके रखने के लिए कड़े प्रयास करने पड़ रहे हैं और ग्राहकों को लुभावने ऑफर भी देने पड़ रहे हैं।
अब जियो से जंग में कूदी वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए दोगुना डाटा ऑफर लेकर सामने आई है। गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने 4G फ्री वेल्कम ऑफर की समय सीमा पहले 31 दिसंबर को खत्म हो रही थी। लेकिन बीते 1 दिसंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने ग्राहकों को हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का तोहफा देते हुए जियो की मुफ्त सेवाओं को 31 मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा दिया।
अब वोडाफोन ने इसके तहत 255 रुपये या इससे ज्यादा कीमत वाले सभी प्लान में डबल डाटा यानी दोगुना डाटा देने की घोषणा कर दी है। वोडाफोन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "सभी वोडाफोन 4G प्री-पेड ग्राहक मौजूदा मार्केट पैक्स पर 'डबल डाटा' का फायदा उठा सकते हैं और इससे वोडाफोन के ग्राहक ज्यादा बेहतर मोबाइल इंटरनेट का अनुभव पा सकेंगे। यह ऑफर 255 रुपये से शुरू होने वाले सभी 4त्र पैक्स के लिए मान्य है। "
इस ऑफर के अंतर्गत वोडाफोन के ग्राहक 255 रुपये के 4G प्लान में अब 2 जीबी डाटा पा सकेंगे, पहले इतनी कीमत में 1 जीबी डाटा मिलता था।
इसी तरह 459 रुपये के प्लान में अब 6 जीबी (पहले 3जीबी), 559 रुपये के प्लान में 8 जीबी, 999 रुपये में 20 जीबी और 1999 रुपये में 40 जीबी का इंटरनेट डाटा पा सकेंगे। यह सभी प्लान पहले की ही तरह 28 दिनों के लिए वैध होंगे।

No comments:

Post a Comment