Friday, 16 December 2016

बड़ी खबरः नोटबंदी से जूझ रहे लोगों के लिए खुशखबरी, RBI ने पेश की ये बड़ी सौगात

नोटबंदी से जूझ रहे यूपी के लोगों को आरबीआई ने एक बड़ी राहत दी है। यूपी के बैंकों के लिए आरबीआई ने पांच हजार करोड़ रुपये भिजवाए हैं। शुक्रवार दोपहर नए नोटों का जखीरा स्पेशल कार्गो ब्लू डॉट प्लेन से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर आठ ट्रकों में इन्हें लोड किया गया है जिसमें चार ट्रक लखनऊ और चार ट्रक कानपुर के लिए थे। उम्मीद लगाई जा रही है कि यूपी वालों को अब थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। नोटबंदी के बाद आरबीआई द्वारा दी जाने वाली करेंसी की अब तक की यह सबसे बड़ी खेप है।
बता दें, कि खबरों के मुताबिक सौ, पांच सौ व दो हजार की काफी मात्र में नई करेंसी फ्लाइट से पहुंची है। आरबीआई अधिकारी द्वारा यह रकम अगले दस से पंद्रह दिनों के लिए सभी बैंकों के लिए पर्याप्त बताई जा रही है। राहत देने वाली बात यह है कि नोटों की अब तक की सबसे बड़ी खेप में पांच सौ रुपये की नकदी की मात्रा सर्वाधिक है। आरबीआई (लखनऊ) की ओर से अब तक 16 हजार करोड़ और आरबीआई कानपुर की ओर से 35 हजार करोड़ की नई करेंसी बैंकों को उपलब्ध कराई जा चुकी है।

बीते दिनों बैंक से लेकर ग्राहक तक, हर कोई नकदी की किल्लत से प्रभावित हुआ हैं। इस समस्या से निजात कब मिलेगी, सब यही पूछ रहे हैं। गुरुवार को बैंकों के साथ एटीएम भी खोखले रहे। एसबीआइ, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सिंडिकेट बैंक व बैंक ऑफ इंडिया के अधिकांश एटीएम बंद रहे। लोगों को रोज की तरह मायूस होकर लौटना पड़ा। एसबीआई, देना बैंक के इक्का-दुक्का एटीएम कुछ देर काम करते दिखे, लेकिन नकदी खत्म होने के बाद बैंक के जिम्मेदार ने उस ओर मुंह करना भी मुनासिब नहीं समझा।

No comments:

Post a Comment