Friday, 16 December 2016

क्या आप वोटसप का उपयोग करते हे जरूर पढ़े, वोटसप की सबसे महत्वपूर्ण समाचार,Whatsapp पर भेजे हुए मैसेज को Delete और Edit भी किया जा सकेगा कैसे

अब आप व्हाट्सएप्प पर गलती से भेजे हुए किसी मैसेज को तुरंत एडिट और डिलीट भी कर सकेंगे। आपने किसी और की जगह अगर किसी दूसरे को कोई मैसेज भेज दिया है तो उसको वापस लिया जा सकेगा।

बीटा वर्जन में उपलब्ध होगी ये नई सुविधा
व्हाट्सएप्प के बीटा इंफो ट्विटर अकाउंट के अनुसार इस एप्लीकेशन में भेजे हुए संदेश को वापस लेने के फीचर की टेस्टिंग हो रही हैं। ये टेस्टिंग बीटा वर्जन में चल रही है। बीटा इंफो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि व्हाट्सएप्प् अपने बीटा वर्जन में भेजे हुए मैसेजों को डिलीट और एडिट करने पर काम कर रहा है। ये फीचर अभी विकसित हो रहा है। वेबीटा इंफो के अनुसार से सुविधा फिलहाल आईओएस 2.17.1.869 प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सएप्प बीटा में उपलब्ध होगी। इसके बाद ये दूसरे वर्जन पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
व्हाट्सएप पर रोजना 10 करोड़ लोग करते हैं वीडियो कॉलिंग
पिछले ही महीने व्हाट्सएप ने अपना वीडियो कॉलिंग फीचर भी शुरू किया था। भारत के बाद इसे दुनिया के दूसरे देशों में भी शुरू किया गया। ये फीचर एंड्रायड, आईओएस और विंडोज आदि सभी प्लेटफॉर्म पर शुरू किया गया। भारत में व्हाट्सएप्प के करीब 160 मिलियन यूजर्स हैं। ये एप्प 50 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है इसमें 10 भारतीय भाषा शामिल हैं। 

No comments:

Post a Comment