Monday, 12 December 2016

क्या आप खता खोलना चाहते हे बचत खाता खुलवाना हुआ आसान, सिर्फ 20 रुपए में खुलेगा खाता

अब आप सिर्फ 20 रुपए में अपना बचत खाता खुलवा सकते हैं। वैसे तो बचत खाता खुलवाने के लिए ज्यादातर ग्राहकों की पसंद बैंक होते हैं। लेकिन अब बैंक बचत खाता खुलवाने के लिए इकलौता ऑप्शन नहीं है। जी हां, आप पोस्ट ऑफिस में भी बचत खाता खुलवा सकते हैं और वो भी महज बीस रुपए में।
इस बचत खाते में आपको वो सभी सुविधाएं मिलेंगी जो कि बैंक बचत खाते के जरिए आपको उपलब्ध कराते हैं। आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में अपना बचत खाता खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने के लिए आपको सिर्फ एक फॉर्म भरना होता है।


इस खाते में बैंकों की तरह न्यून्तम राशि ज्यादा रखने की जरूरत नहीं होती है। आपको महज पचास रुपए न्यूनतम बैलेंस रखना होगा। पोस्ट ऑफिस के बचत खातों पर चार फीसदी की दर से ब्याज भी मिलता है। हालांकि सरकारी नीति के अनुसार इसमें परिवर्तन भी हो सकता है।
पोस्ट ऑफिस के बारे में बहुत कम लोगों को ये पता है कि बचत खाते पर ये डेबिट कार्ड की सुविधा भी देते हैं। हालांकि यदि आप चैक की सुविधा पाना चाहते हैं तो आपको 500 रुपए में अकाउंट खुलवाना होगा। साथ ही खाते में भी न्यूनतम बैलेंस भी 500 रुपए रखना होगा।

No comments:

Post a Comment