डिजिटल पेमेंट की तरफ आकर्षित करने के लिए सरकार रोज नए-नए तरीके इजाद कर रही है। ऐसे एक तरीके की घोषणा करते हुए नीति आयोग के निर्देश पर डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वालों को इनाम देने की पहल की गई है। दरअसल, लोगों को डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग ने नया तरीका खोजा है। इसके तहत नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ने साप्ताहिक और त्रैमासिक स्तर पर इनाम देने की घोषणा की है।
डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वालों के लिएहै अच्छीखबर
बताते चलें कि नीति आयोग ने अपने बयान में नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन से कहा है कि साप्ताहिक स्तर पर लकी ड्रा निकाला जाएगा और त्रैमासिक स्तर पर बड़ा इनाम दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, तिमाही में जो इनाम मिलेगा उस ग्रैंड प्राइज में एक करोड़ रुपए का इनाम मिलेगा। वहीं हफ्ते में जो इनाम मिलेगा वह दस लाख रुपए का होगा।
इसी तरह हर हफ्ते दस लोगों और दस छोटे कारोबारियों को इनाम दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, यह योजना निर्धन, मध्यम वर्ग और छोटे कारोबारियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। हालांकि, स्कीम की गाइडलाइन फिलहाल अभी जारी नहीं की गई हैं। 8 नवंबर के बाद से डिजिटल पेमेंट कर रहा कोई भी शख्स उस का फायदा उठा सकता है।
मालूम हो कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कैश के जरिए लेन-देन से आर्थिक खर्च बढ़ता है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि सरकार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ई-वॉलेट्स के जरिए भुगतान को प्रोत्साहन दे रही है। इससे पहले गुरुवार (8 दिसंबर) को वित्त मंत्रालय ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के कई तरह के ऐलान किए थे।
No comments:
Post a Comment