एक्सिस बैंक की ज्यादा जानकारी के लिए
को सफेद करने का आरोप लग रहा है। अब तक बैंक की कई शाखाओं पर छापे पड़ चुके हैं।
को सफेद करने का आरोप लग रहा है। अब तक बैंक की कई शाखाओं पर छापे पड़ चुके हैं।
अब मामले पर RBI का बड़ा बयान आया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि अभी तो हम कोई कार्रवाई नहीं कर रहे लेकिन अगर पर्याप्त सबूत मिले तो बैंक का लाइसेंस रद्द कर सकते हैं।
अभी कोई कार्रवाई नहीं
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि उसने निजी सेक्टर के ऐक्सिस बैंक का लाइसेंस रद्द करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। पिछले महीने 500 और 1,000 का नोट बंद किए जाने के बाद ऐक्सिस बैंक की कुछ शाखाओं में कथित तौर पर अनियमितता के मामले सामने आए हैं।
मीडिया में आईं खबरें
एक अधिसूचना में केंद्रीय बैंक ने कहा, 'रिजर्व बैंक स्पष्ट करता है कि उसने ऐक्सिस बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। मीडिया में इस तरह की खबरें आई हैं कि ऐक्सिस बैंक का लाइसेंस रद्द हो सकता है, जिसके बाद केंद्रीय बैंक ने यह स्पष्टीकरण दिया है।
No comments:
Post a Comment