नोटबंदी के बाद से लोगों को पैसे निकालने में बहुत दिक्कत हो रही है। हर एटीएम और बैंक के सामने इतनी बड़ी लाइन होती है कि जरूरतमंद व्यक्ति को पैसे निकालने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। लोग पूरा-पूरा दिन पैसे निकालने के लिए लाइन में लगे रहते हैं तो शाम तक किसी तरह से पैसे निकालते हैं। सरकार ने यही सब देखते हुए और भ्रष्टाचार को कम करने के लिए कैशलेस अर्थव्यवस्था पर जोर देना शुरू किया है। इसी के तहत सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लिया है, जिससे लोगों को लाभ मिलेगा।
दरअसल सरकार ने अब यह व्यवस्था की है कि आप अपने आधार कार्ड से भी पैसा निकाल सकते हैं। जी हाँ आधार कार्ड से अब आप पैसा निकाल सकते हैं। अब से आप अपने आधार कार्ड को एटीएम कार्ड की तरह प्रयोग कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव होगा। एटीएम कार्ड से निकालने के लिए तो एटीएम मशीन होती है, इसके लिए क्या है। आपको बता दें इसके लिए भी आधार माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की गयी है।
क्या है आधार माइक्रो एटीएम:आपको बता दें यह ठीक एटीएम की तरह ही काम करेगा, लेकिन इसके लिए छोटी मशीन होगी, जिसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इसके लिए आपके पास बस आधार कार्ड होना चाहिए और आपका आधार नंबर आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए। अब सिर्फ आपको किसी भी माइक्रो एटीएम पर जाना होगा और वहाँ से आप आसानी से पैसे निकाल सकते हैं या कहीं भी आसानी से पैसे भेज सकते हैं।
No comments:
Post a Comment