1. अब देश जाली नोट को सहन नहीं करेगा, काले धन रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. मेरी लड़ाई भारत का भाग्य बदलने की, काले धन को खत्म करने की है.
2. नोटो के अंबार से देश की अर्थव्यवस्था दबने लगी थी. जैसे नोटबंदी के बाद छोटे नोटों की पूछ बढ़ी है, वैसे ही हमने आम लोगों की ताकत भी बढ़ाई है.
3. मेरी लड़ाई आतंकवाद से है. आतंकवाद को जाली नोटों से ताकत मिलती है. जाली नोटों के कारोबारी ज्यादातर हिंदुस्तान से बाहर के हैं, नोटबंदी से उनकी कमर टूटेगी. अब नक्सवाद की कमर भी टूट रही है, नक्सलवादी सरेंडर कर रहे हैं.
4. बेइमानों को न भ्रष्टाचार से परेशानी थी, न काले धन से, इससे दुखी तो देश का ईमानदार नागरिक होता था.
5. 70 साल तक ईमानदारों को लूटा गया, परेशान किया गया. आज मैं ईमानदारों के साथ खड़ा हूं और मुझे खुशी है कि देश की जनता ने इसमें मेरा साथ दिया है. सवा सौ करोड़ देशवासियों को मैं शत-शत नमन करता हूं कि उन्होंने मेरा साथ दिया है.
6. हमारे देश में चार्वाक का दर्शन नहीं चलने वाला, यह देश अपने स्वार्थ के लिए नहीं जीता है, अपनी चिंता नहीं करता, भावी पीढ़ियों के बारे में सोचता है.
No comments:
Post a Comment