Saturday, 10 December 2016

बिग न्यूज :-बन्ध होगी सभी कागज़ की नोट जाने नोटबंधि की लेटेस्ट न्यूज आपके मोबाइल में

पीएम मोदी के पुराने नोट बंद करने वाले फैसले से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुराने नोटबंदी का आज 32वां दिन है। पैसे के लिए बैंक के बाहर लंबी कतार लगी हुई है। अभी तक लोगों को कैश नहीं मिल पा रहे हैं इसी दौरान मोदी सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि अब प्लास्टिक के नोट लाने की जानकारी दी।

नोटबंदी के बाद अब प्लास्ट‍िक के नोट का ऐलान

नोटबंदी पर जारी सियासी घमासान के बीच सरकार अब प्लास्ट‍िक के नोट लाने की तैयारी में है। वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संसद में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब प्लास्ट‍िक की करेंसी छापी जाएगी, इसके लिए कच्चा माल खरीदा जा है।
भारतीय रिजर्व बैंक काफी समय से प्लास्ट‍िक करेंसी लॉन्च करने की योजना बना रहा है। फरवरी 2014 में सरकार ने संसद को जानकारी दी थी कि 10 रुपये वाले एक अरब प्लास्ट‍िक नोट छापे जाएंगे और इनके फील्ड ट्रायल के लिए 5 शहर चुने गए हैं। ये शहर थे कोच्च‍ि, मैसूर, जयपुर, शिमला और भुवनेश्वर।
ये होगी इस नोट की खासियत
  • प्लास्ट‍िक से बने करेंसी नोट पेपर वाले नोटों की तुलना में साफ-सुथरे होते हैं।
  • इन्हें पॉलीमर नोट भी कहा जाता है।
  • प्लास्ट‍िक के नोटों की औसत उम्र करीब पांच साल होती है।
  • प्लास्ट‍िक नोटों की नकल उतारना आसान नहीं होता है।
  • प्लास्टिक वाले नोटों को रिसाइकिल कर छर्रे बनाए जाते हैं या फिर इन्हें प्लास्ट‍िक की दूसरी चीजें बनाई जा सकती हैं।
  • प्लास्टिक वाले नोटों का चलन 20 से ज्यादा देशों में है।
बता दें की नोटबंदी से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्लास्टिक वाले नोट की मार लोगों को काफी भारी पड़ सकती है।

No comments:

Post a Comment